फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार पिता के लिए उगा दिया कीवी का बगीचा, अब साल में कमा रहे लाखों रुपए

विज्ञापन
रिहाडू राम, किसान - फोटो : Kangra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के वोह गांव के रिहाड़ू राम ने अपने बीमार पिता के लिए कीवी का बगीचा तैयार कर दिया। इससे जहां उन्होंने अपने पुत्र धर्म को निभाया, वहीं इसे अपने लिए रोजी रोटी का जरिया भी बना लिया। इतना ही नहीं रिहाड़ू राम ने बागबानी विभाग के साथ जुड़ कर कई अन्य किसानों को भी कीवी की फसल उगाने के लिए प्रशिक्षित किया है।
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी के किसान रिहाड़ू राम ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता का ऐसा उदाहरण गढ़ा है कि उनसे जिले सहित प्रदेश भर के किसान प्रेरित हो रहे हैं। 2018 में जब उनके पिता शुगर से पीड़ित हुए तो डॉक्टर ने उनके लिए तीन महीने तक लगातार कीवी का फल खाने की सलाह दी। बाजार में जब वे कीवी खरीदने के लिए पहुंचे तो उन्हें 100 रुपये में केवल तीन ही फल मिलने लगे। कीवी अधिक महंगी होने के कारण वे इसे रोज खरीदने में असमर्थता महसूस करने लगे। पहले से बागवानी और किसानी के साथ जुड़े रिहाड़ू राम के मन में कीवी के पौधे लगाने का विचार आया और उन्होंने कीवी का एक बगीचा तैयार कर दिया, इससे जहां उनके पिता के लिए कीवी के फल मिलने शुरू हो गए, वहीं अब ये फल उनके रोजगार का भी मुख्य जरिया बन चुका है। रिहाड़ू राम ने बताया कि जिला बागवानी विभाग धर्मशाला की सलाह और ब्लॉक रैत टीम की निगरानी में वर्ष 2018 में कीवी के 57 पौधे लगाए। इस पर उनके दो लाख रुपये के करीब खर्च आया। विभाग की तरफ से उन्हें 94.5 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली। लगातार तीन साल तक मेहनत करने के बाद 2021 में कीवी की पहली फसल बेची और साथ में उसकी लॉचिंग भी की, जिससे उन्होंने एक लाख 30 हजार रुपये कमाए। इस समय उनके खेतों में 70 के करीब कीवी के पौधे फल दे रह रहे हैं। इस बार फसल तैयार होने वाली है और ढाई लाख रुपये आमदनी होने की उमीद है।
विज्ञापन

550 रुपये प्रतिकिलो है कीवी
रिहाड़ू राम ने बताया कि इस समय कीवी 550 रुपये प्रति किलो है। उनके 70 के करीब पौधे फल फूल रहे हैं। उन्हें अब एक पौधे से पांच हजार रुपये की आमदन होती है। एक पौधा तैयार करने में कुल 10 हजार रुपये खर्च आता है। अगर किसान कीवी उगाने में सफल हो जाता है तो कई पीढ़ी के लिए रोजगार का साधन बन सकता है।
विज्ञापन

बागवानी से जुड़कर 10 गुना अधिक कर सकते हैं कमाई : कमलशील
इस संदर्भ में उपनिदेशक बागवानी जिला कांगड़ा डॉ. कमल शील नेगी ने बताया कि वोह के रिहाड़ू राम ने विभाग की मदद से किसानों के लिए मिसाल पेश की है। अन्य किसान भी परंपरागत खेती से निकलकर बागवानी से जुड़कर अपनी आय 10 गुना अधिक कर सकते हैं। बागवानी की ट्रेनिंग जिला और ब्लॉक स्तर पर निशुल्क दी जाती है। राज्य और केंद्र सरकार की बहुत सी योजनाएं हैं, जिनका लाभ किसान ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें