फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: समृद्धि भवन के बाहर हटाए खोखाधारक

विज्ञापन
धर्मशाला के चरान खड्ड के पास बने सम़ृद्धि भवन के बाहर हटाते जा रहे खो और अन्य। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम में चरान खड्ड स्थित बने समृद्धि भवन के बाहर सड़क के किनारे खोखाधारकों को हटाना शुरू कर दिया है। कई दुकानों को वहां से हटा दिया गया है और बाकियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले तीन-चार दिन से दुकानें हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब इन दुकानदारों को कहीं अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


चरान में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों की लागत से समृद्धि भवन नाम से इंटिग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निर्माण किया है। इस समृद्धि भवन में नगर निगम कार्यालय, स्मार्ट सिटी कार्यालय के अलावा शहर में लगाए कैमरों का कमांड सेंटर होगा। इसके लिए इस भवन के बाहर सड़क के किनारे खोखे वालों को वहां से हटाया जा रहा है, ताकि भवन की सुंदरता पर आंच न आए। इसके अलावा सड़क भी वहां पर खुली हो जाए।
हालांकि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों से बात भी की है, ताकि बाद में किसी कोई आपत्ति न हो और कोई इसका विरोध न हो। उधर, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने बताया कि चरान में समृद्धि भवन के बाहर के दुकानदारों को वहां से अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए स्थान की तलाश की जा रही है। दुकानों को वहां से हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें