फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ में 92 करोड़ की पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन : किशोरी

Sat, 14 Jun 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मल घोटा गांव में लोगों की समस्याएं सुनते किशोरी लाल। पाठक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र में 92 करोड़ की राशि से पेयजल की योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। यह बात विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत खड़ानाल के मलघोटा गांव का दौरा कर कही। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों के साथ एक बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। किशोरी लाल ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत खड़ानाल रोहित जामवाल, एसडीओ शर्ती शर्मा, कनिष्ठ अभियंता पवन धीमन, एडवोकेट अजय अवस्थी और सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता विद्युत अशोक गुलेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें