फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वॉलीबाल में एसएसएम दीनानगर ने पठानकोट की टीम को हराया

Sun, 13 Oct 2024 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जालग में प्रतियोगिता का शुभारंभ पर उपस्थित खेल मंत्री यादविंद्र गोमा। -संवाद
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के जालग में शनिवार को शहीद हवलदार मस्त राम मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयुष एवं युवा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने नेशनल इंश्योरेंस के वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक चतर सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यादविंद्र गोमा ने कहा कि शहीदों की स्मृति में इस तरह के आयोजन उनको श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा माध्यम हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में एसएसएम दीनानगर की टीम ने पठानकोट की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्यातिथि यादविंदर गोमा ने टूर्नामेंट कमेटी को 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। टूर्नामेंट के आयोजक सेवानिवृत्त निरीक्षक रत्न चंद ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रतियोगिता का समापन सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र भाटिया और सेवानिवृत्त तकनीकी शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र की उपस्थिति में किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि हवलदार मस्त राम भारतीय सेना की चार महार रेजिमेंट में तैनात थे और 22 फरवरी 1980 को जम्मू में बम ब्लास्ट में पुलिस जवानों सहित बलिदान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें