फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हर रविवार आईएमए भवन में विशेषज्ञ ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) धर्मशाला ने अहम पहल की है। अब हर रविवार आईएमए भवन धर्मशाला में विशेषज्ञ ओपीडी लगाई जाएगी, जहां मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि 3 मई से शुरू होने वाली इस ओपीडी में जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टर रोटेशन के आधार पर अपनी सेवाएं देंगे। ओपीडी का समय पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और कामकाजी मरीजों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही आईएमए धर्मशाला की ओर से 2 मई को एक उच्च-स्तरीय शैक्षणिक सत्र का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें जालंधर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निपुण महाजन (चीफ कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट, टैगोर अस्पताल) मुख्य वक्ता होंगे, जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की आधुनिक तकनीकों पर स्थानीय डॉक्टरों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, डॉ. मुकुल भटनागर हृदय रोग से जुड़े परिवर्तनीय जोखिम कारकों पर व्याख्यान देंगे। वह संतुलित जीवनशैली, खान-पान में सुधार और तनाव व मोटापे पर नियंत्रण के जरिए हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन

आईएमए का मानना है कि इस तरह की पहल से स्थानीय डॉक्टरों का ज्ञान अपडेट होगा और गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें