फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 10 वर्ष पूरा करने पर मिले विशेष वेतन वृद्धि

Sun, 26 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ जिला कांगडा की कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल की अगवाई में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला। मांग पत्र में सीएंडवी अध्यापकों को 20 वर्ष बाद मिलने वाली दो विशेष वेतनवृद्धियों की समय अवधि 10 वर्ष करने की मांग की गई। साथ में सरकार से मांग की गई कि कुछ जिला के कोषाधिकारी इस पत्र को रिव्यू करने की मांग कर रहे हैं और सरकार के आदेशों को मानने से इनकार कर रहे हैं, इस पत्र को रिव्यू किया जाए।
विज्ञापन

सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में भाषा अध्यापक, शारीरिक अध्यापक, संस्कृत अध्यापक, कला अध्यापकों के पद शीघ्र अति शीघ्र भरें जाएं। चित्रकला विषय को अनिवार्य विषय बनाया जाए, जिन अध्यापकों ने दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर लिया है, उन्हें पहले की तर्ज पर साल में दो बार मार्च और सितंबर में नियमित किया जाए।
एसएमसी अध्यापकों को ठोस नीति बनाकर नियमित करने की मांग की। वहीं, उन्होंने शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने, हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को कैश लैस सुविधा प्रदान की जाए। जिन प्रार्थियों कला अध्यापकों के लिए चयन आयोग के माध्यम से परीक्षा दी है, उन्हें नियुक्ति दी जाए। इसके अलावा टीजीटी अध्यापकों को शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी करके गैर शैक्षणिक कार्य करने पर और उनका कार्यभार भी संभालने के आदेश जारी किए हैं, जो न्याय संगत नहीं है। इन्हें तुरंत निरस्त किया जाए। इस मौके पर राज्य पूर्व महासचिव प्रीतम भारती, जिला महासचिव सरिता शर्मा, मुख्य सलाहकार विरेंद्र चंद्र चौहान, खंड अध्यक्ष सूर्या कुमार, सुरेश कुमार, पुष्प राज सोनी, महासचिव अशोक कुमार, जसवंत सिंह, चिन्त राम, जतिंद्र कुमार और हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें