फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
अर्नी विश्वविद्यालय - फोटो : अर्नी विश्वविद्यालय
विज्ञापन
इंदौरा वि । अर्नी विश्वविद्यालय के क्लब ‘रीडर्स लाउंज’ ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 जनवरी को एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में करवाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के 100 से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तीकरण का संदेश दिया।इस अवसर पर चांसलर डॉ. विवेक सिंह ने अपने प्रेरणादायक विचारों से सभी को प्रोत्साहित किया और समाज में बालिकाओं के लिए सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने का आह्वान किया। डॉ. त्रिलोचन सिंह ने शिक्षा के माध्यम से लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. सुनीता महाजन, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, ने इस सराहनीय पहल के लिए क्लब की प्रशंसा की।
विज्ञापन


बालिका के महत्व पर आधारित इस प्रतियोगिता ने छात्रों को कला के माध्यम से अपनी भावनाएं और विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। पोस्टरों में सशक्तीकरण, शिक्षा, लैंगिक समानता और बालिकाओं की उपलब्धियों को शानदार तरीके से दर्शाया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. गुरविंदर सिंह और डॉ. नीरज भंडारी की ओर से किया गया, जिन्होंने रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता और प्रस्तुति के आधार पर पोस्टरों को आंका। प्रतियोगिता में तन्वी (प्रथम स्थान, बीसीए विभाग), महिमा (द्वितीय स्थान बीए विभाग) और रोहित (तृतीय स्थान, फार्मेसी विभाग) विजेता घोषित किए गए। कार्यक्रम के समापन पर क्लब की समन्वयक अंजना कटोच ने चांसलर, प्रो-वाइस चांसलर, डीन ऑफ स्टूडेंट्स, जज, संकाय सदस्यों और छात्र संयोजकों का धन्यवाद व्यक्त किया। यह कार्यक्रम बालिकाओं को उनके पूर्ण सामर्थ्य को पहचानने और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास के रूप में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें