चंबा से छह और अन्य डिपुओं से भेजी हैं एचआरटीसी की 9 स्पेशल बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मणिमहेश यात्रा के दौरान लोगों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एचआरटीसी मंडल धर्मशाला की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के सभी डिपुओं से डिमांड के हिसाब से मणिमहेश जाने वालों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। मौजूदा समय में चंबा डिपो से छह और अन्य डिपुओं से नौ स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों को पठानकोट से भरमौर और चंबा से भरमौर के लिए बसों को चलाया जा रहा है।
इसके अलावा अधिकारियों की ओर से वहां पर निगरानी भी की जा रही है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीडीएम चंबा और आरएम पठानकोट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो बसों की डिमांड को देखेंगे। इसके अलावा अन्य आरएम को भी निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर वे बसों को वहां पर भेज दें। एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि डिमांड के हिसाब से मणिमहेश यात्रा के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। निगम की ओर से यात्रियों को सुगम सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।