फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसपी ने जांचीं ज्वालामुखी मंदिर की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर निरीक्षण करे एसपी देहरा मयंक चौधरी और एसडीएम।
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। चैत्र नवरात्र से पूर्व सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार को देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने ज्वालामुखी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉग स्क्वायड की सहायता से मंदिर परिसर की गहन जांच करवाई और गर्भगृह में पहुंचकर माता के दर्शन भी किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी और थाना प्रभारी संदीप पटियाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि इस बार ज्वालामुखी क्षेत्र को सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी अलग-अलग अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर की निगरानी डीएसपी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में की जाएगी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 150 पुलिस जवान और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें