पपरोला बाजार में पोल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। क्षेत्र के पपरोला बाजार में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल से टकरा गई। इस दौरान पोल के पास पार्क किए गए एक बाइक और स्कूटी भी कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि उस समय कार आगे कोई राहगीर नहीं आया। यह देखकर आसपास के सभी लोग घटनास्थल पर उपस्थित हो गए और कार चालक बुजुर्ग व्यक्ति से कहासुनी हो गई। बाद में मामला पुलिस के पास चला गया और थाने में जा कर दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। कार पालमपुर की तरफ से आ रही थी और यह एक बुजुर्ग व्यक्ति इसे ड्राइव कर रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित हो कर पोल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति से हाथा पाई होने पर वह गुस्सा हो गए थे। पुलिस थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में तलब किया गया है। संवाद