फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मां की मौत के मामले में बेटे पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत कर्णघट्ट गांव में पहली अक्तूबर को पारिवारिक विवाद के दौरान बीच-बचाव करते समय घायल हुई महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पिता ने बेटे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके तहत मामले में कार्रवाई की जा रही थी। वहीं, सोमवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से महिला की मौत होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बेटे पर दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आने पर पुलिस ने मृतका के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहली अक्तूबर की रात कर्णघट्ट निवासी हरनाम सिंह का अपने बेटे दीप राज (30) के साथ घर में पारिवारिक विवाद हुआ था। इस दौरान बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी अंजना देवी (55) को गंभीर चोटें आईं। घायल अंजना देवी को पहले जयसिंहपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था। हरनाम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि बेटे दीप राज ने अंजना को लात मारी थी, जिससे वह घायल हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट का मामला महिला के बेटे के खिलाफ दर्ज कर लिया था। उपचार के दौरान महिला की आठ अक्तूबर को मौत हो गई थी और पुलिस महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। सोमवार को टीएमसी से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत चोट लगने से हुई। इसके बाद पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना लंबागांव के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में चोट लगने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें