फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें ध्यान : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्यान्नों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त ने सार्वजनिक वितरण कमेटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समय पर सस्ते राशन की दुकानों पर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि नियमित तौर पर दुकानों की चेकिंग कर पाॅलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना जरूरी है। मार्च से सितंबर तक 4976 निरीक्षण किए गए। इनमें दो मामलों में चेतावनी दी गई तथा 30 उचित मूल्यों की दुकानों व थोक केंद्रों पर अनियमितताएं पाए जाने पर 5 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें