फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परगोड़ में सोलर प्लांट का आज होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वच्छ ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाते हुए कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के परगोड़ में 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का वीरवार को लोकार्पण होगा। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटाने के लिए हिमऊर्जा विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रहा है। हिमऊर्जा गांवों, पंचायतों और सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित कर रहा है। ग्रीन पंचायत योजना के तहत अब तक पांच सौर परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं। इनसे बिजली उत्पादन के साथ-साथ पंचायतों को अतिरिक्त आय भी हासिल होगी। प्रदेश में बड़े स्तर पर ग्राउंड माउंटेड सोलर परियोजनाओं को गति दी जा रही है। जनवरी 2023 में इनकी अधिकतम क्षमता सीमा एक मेगावाट से बढ़ाकर पांच मेगावाट की गई थी।

निर्माणाधीन हैं 219 सौर ऊर्जा परियोजनाएं
प्रदेश में 862 निजी विकासकर्ताओं ने कुल 878 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के लिए आवेदन किया है। इनमें से 474 मेगावाट क्षमता के बिजली खरीद समझौते हो चुके हैं। 219 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। सरकारी भवनों की छतों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप प्लांट और करीब 20 हजार सोलर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


परगोड़ संयंत्र स्वच्छ ऊर्जा अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे क्षेत्र में स्वच्छ बिजली उत्पादन को नई मजबूती मिलेगी। -अरुण भारद्वाज, जिला परियोजना अधिकारी, हिमऊर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें