फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईटीआई बड़ोह में 16 को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

Thu, 12 Nov 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बड़ोह (सरोत्री) में 16 नवंबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। सुबह 9:30 से शाम पांच बजे तक चलने वाले इस मेले में छह कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के 350 पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। संस्थान की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी ने बताया कि मेले में एसएमएल महिंद्रा, किर्लोस्कर फेरस लिमिटेड, ओग्नीन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कुयंदरांत फ्यूचर टेक लिमिटेड, स्वराज प्लांट-3 अंबाला और श्रीराम पिस्टन भाग लेंगी। इसमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट और टर्नर सहित अन्य ट्रेडों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवा इसके लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य पहचान पत्र साथ लाने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें