फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में अंधेरे वाली जगहों पर लगाई जाएंगी सोलर लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी बढ़ेगी, 10 नए कैमरे लगेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला परिसर के ऐसे स्थानों पर जहां रात को अंधेरा पसरा रहता है, वहां पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि चोरी की घटनाओं को कम किया जा सके। इसके अलावा अस्पताल में 10 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि परिसर में हर जगह की निगरानी की जा सके। वहीं, पुराने कैमरों को भी हाईटेक किया जाएगा।
धर्मशाला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में इन दोनों कार्यों को डीसी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही सभी औपचारिकताओं को पूरा कर इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इससे अस्पताल में सुरक्षा बढ़ेगी और मरीजों और तीमारदारों की परेशानियां भी कम होंगी। वहीं, कैमरों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। बता दें कि अभी तक अस्पताल में कई ऐसे स्थान हैं, जहां कैमरे नहीं लगाए गए हैं। वहीं, रात के समय अस्पताल में सिर्फ चार सुरक्षा कर्मचारी होने से चोरियों और अन्य घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है। पहले भी अस्पताल में कई बार चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धर्मशाला अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि अस्पताल परिसर के अंधेरे वाले क्षेत्रों में सोलर लाइट्स लगाई जाएंगी और नए कैमरे लगाने के साथ पुराने कैमरों को भी अपडेट किया जाएगा। इसके लिए आरकेएस की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें