फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिकंदर शेख ने ठाकर को हरा जीती बड़ी माली

Sat, 05 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
इंदौरा के मंड में कुश्ती के अखाड़े में सिकंदर शेख और हरियाणा के ठाकुर के बीच जोरदार मुकाबला। स्
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। मंड इलाके की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित पारंपरिक छिंज का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रदेश के सीमावर्ती गांव उलेहड़ियां और पंजाब के गांव पंडोरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दंगल में विदेशी पहलवानों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से आए 300 से अधिक नामी पहलवानों ने दांव-पेच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल का मुख्य आकर्षण पूर्व निर्धारित बड़ी माली (रुमाली) का खिताबी मुकाबला रहा। इसमें सिकंदर शेख और हरियाणा के पहलवान ठाकर आमने-सामने हुए। सिकंदर शेख ने रुमाली अपने नाम की। दोनों पहलवानों को संयुक्त रूप से दो लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। छिंज कमेटी के प्रधान विनोद कुमार शर्मा ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विजेता और उपविजेता पहलवान को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
कमेटी की ओर से इस वर्ष दंगल में कुल नौ लाख रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त पहलवानों को पीतल व स्टील के बड़े बर्तन, दो साइकिलें और पंखे सहित कई उपयोगी उपहार प्रदान किए गए। शमी एंड पार्टी के ढोल की थाप पर दर्शकों ने जमकर थिरकते हुए पहलवानों की हौसला-अफजाई की। रेफरी की भूमिका दर्शन और शमशेर ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में छिंज कमेटी के प्रधान विनोद शर्मा, उपप्रधान जयदीप सिंह, अनिल कुमार, सुखराज, जोगिंद्र सिंह, दर्शन मनहास, कुलविंद्र, शमशेर सिंह, रामस्वरूप, गोपाल ठाकुर और रणवीर सिंह काला सहित समस्त कमेटी सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौरा के मंड में कुश्ती के अखाड़े में सिकंदर शेख और हरियाणा के ठाकुर के बीच जोरदार मुकाबला। स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें