फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तीन महीने बाद मैक्लोडगंज लौटे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Fri, 04 Sep 2026 03:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

दिल्ली में बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ और फिर दो माह सात दिन के लद्दाख प्रवास के बाद गगल एयरपोर्ट पहुंचे धर्मगुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
मैक्लोडगंज लौटे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा शुक्रवार सुबह तीन महीने के प्रवास के बाद अपने आधिकारिक निवास धर्मशाला लौट आए। दिल्ली में बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ और फिर दो माह सात दिन के लद्दाख प्रवास के बाद गगल एयरपोर्ट पहुंचे धर्मगुरु का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर कलाकारों के समूह ने पारंपरिक और शुभ ताशी शोलपा नृत्य की प्रस्तुति देकर उनका अभिनंदन किया। गगल से मैक्लोडगंज तक दलाई लामा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में तिब्बती, श्रद्धालु, समर्थक और स्थानीय लोग सड़क के प्रमुख स्थानों पर खड़े रहे। लोगों के हाथों में फूल, जलती अगरबत्तियां और सफेद खाता थे। मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर और उनके आवास के प्रवेश द्वार पर निर्वासित तिब्बती संसद के सदस्यों और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दलाई लामा पांच जून को धर्मशाला से दिल्ली रवाना हुए थे। आठ जून को दिल्ली में उनके बाएं घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई और 28 जून तक उन्होंने स्वास्थ्य लाभ लिया। इसके बाद वह लद्दाख पहुंचे और 69 दिन तक प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक शिक्षाएं, सार्वजनिक दर्शन और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लद्दाख प्रवास के दौरान कुल 21,572 लोगों ने उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने लेह में अपना 91वां जन्मदिन भी मनाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें