बड़ा भंगाल से एयरलिफ्ट की गई बीमार महिला निर्मला देवी मंडी जोनल अस्पताल में। स्त्रोत : प्रशासन
- फोटो : हाईवे पर खुले शराब ठेके के बाहर जमा लोग।
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में बीमार महिला निर्मला को सोमवार को हेलिकाप्टर से मंडी पहुंचा दिया गया। पेट की बीमारी से पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।
महिला पिछले सप्ताह से बीमार थी और मौसम के अनुकूल न होने पर उसे एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका था। महिला को पैदल रास्ते से लाने के लिए बड़ा भंगाल गया बचाव दल भी खराब मौसम के कारण फंस गया था। सोमवार को मौसम के अनुकूल होने पर महिला को एयरलिफ्ट किया गया है। एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बताया कि महिला को एयरलिफ्ट किया गया है और उसका उपचार चल रहा है। संवाद