शाहपुर के काली माता मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ निकाली गई शोभायात्रा में भाग लेते हुए
- फोटो : 1
शाहपुर (कांगड़ा)। काली माता मंदिर शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कथा का आयोजन शाहपुर के वर्मा ज्वेलर्स की ओर से किया जा रहा है। कथा 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
कथा के आयोजक वर्मा ज्वेलर्स के मालिक सुनील वर्मा ने बताया कि अपनी माता दिवंगत उषा रानी के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर विश्व कल्याण और शांति के लिए कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पहले दिन सर्वेश्वर शरण ने भागवत कथा सुनाई। इस दौरान कलश यात्रा निकाली। दोपहर कलश स्थापना और श्रीगणेश पूजन किया। संवाद