पासू में रामलीला के दौरान पंचवटी का दृश्य। संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला के पासू में चल रही रामलीला के सातवें दिन बुधवार को भगवान श्रीराम और सुग्रीव के बीच में मित्रता का दृश्य प्रस्तुत किया गया। मित्रता के पश्चात भगवान श्रीराम ने सुग्रीव को वचन दिया कि वह उसके भाई बाली से किष्किंधा का राज और उसकी पत्नी को वापस दिलवाएंगे। वहीं, सुग्रीव ने भी भगवान श्रीराम से वचन दिया कि हनुमान सहित अपनी पूरी सेना के साथ वह सीता माता को वापस लाने में पूरे सामर्थ्य के साथ सहयोग करेंगे।
रामलीला के आठवें दिन वीरवार को बाली वध और किष्किंधा के नए राजा के रूप में सुग्रीव के राज्याभिषेक का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात हनुमान सीता माता की खोज में लंका जाएंगे। वहां सीता माता का हाल-चाल पूछकर अशोक वाटिका उजाड़ने के बाद लंका दहन करेंगे। लंका दहन के बाद हनुमान श्रीराम के पास वापस लौटकर सीता माता का हाल सुनाएंगे। वहीं, श्रीराम और हनुमान का पक्ष लेने पर क्रोधित होकर लंका का राजा रावण अपने भाई विभीषण को लंका से बाहर निकाल देगा। जय मां काली रामलीला क्लब पास्सू, धर्मशाला के प्रधान सरूप कुमार ने कहा कि इस बार दर्शकों में पिछले सालों की अपेक्षा कहीं अधिक उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है।