फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुबह पांच बजे से चामुंडा मां के दरबार में लग गईं लाइनें

Thu, 10 Oct 2024 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में नौ हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा और भोले बाबा के दर शीश नवाया। सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन



यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ज्यादातर श्रद्धालु मां चामुंडा की सुबह की आरती कर अपने दिन की शुरुआत करते देखे जा रहे हैं। हर आने जाने रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें