फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: श्रावण अष्टमी मेलों का आगाज, मां के जयकारों से दिनभर गूंजते रहे मंदिर

Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर के गृभगृह में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा (कांगड़ा)। कांगड़ा जिला की तीनों शक्तिपीठों में शुक्रवार को श्रावण अष्टमी मेलोें का आगाज हुआ। मंदिरों के कपाट सुबह 5:00 बजे माता के जयकारों के साथ खुले।
विज्ञापन

पहले दिन शक्तिपीठों में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद विशेष भोग लगाकर मेलों का भव्य आगाज हुआ। इस दौरान तीनों शक्तिपीठों में 10,500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
ज्वालामुखी मंदिर में 5,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 3,500 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 2,000 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। हालांकि पहले दिन शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की कम उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर परिसरों में सभी गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। होमगार्ड और पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला हुआ है। साथ ही मंदिर के नारियल, ढोल और नगाड़े ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहा। ज्वालामुखी मंदिर के मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया मंदिर में पुलिस के 100 होमगार्ड और 75 अतिरिक्त कर्मी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर की अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि सुबह-सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल थी। मगर उसके बाद भक्ताें की संख्या में कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें