फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बेटा आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और सदा रहेगा

Sat, 26 Jul 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर की लोहारा पंचायत के कारगिल बलिदानी अशोक कुमार की वृद्ध माता शांति देवी आज भी बेटे को गर्व और श्रद्धा से याद करती हैं। बेटे की शहादत को 26 वर्ष बीत चुके हैं, पर मां के लिए वह आज भी जीवित हैं यादों में, सम्मान में और आत्मा में। 20 जून 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान अशोक कुमार ने राष्ट्र रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया था। शांति देवी भावुक होकर कहती हैं मेरा बेटा आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और सदा रहेगा। शांति देवी बताती हैं कि उन्होंने कभी किसी सरकारी सहायता की मांग नहीं की। इसके बावजूद, सरकार ने गैस एजेंसी का आवंटन किया, जिसे वह बार-बार मना करती रहीं। इसके लिए वह सरकार का आभार प्रकट करती हैं। इसके अलावा बलिदानी के नाम पर एक सड़क और हैंडपंप का निर्माण भी हिमाचल सरकार द्वारा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें