फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हबालवासियों ने पूछा सवाल.... पानी कहां गया जनाब

Wed, 21 May 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली में जलश​क्ति कार्यालय के बाहर पानी की समस्या को लेकर  पहुंचे पंचायत हरसर के हबाल के ग्राम
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। गर्मी में सात दिन से बंद पेयजल आपूर्ति से परेशान हरसर पंचायत के हबाल गांव के लोग मंगलवार को जवाली स्थित जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि पानी कहां गया जनाब...। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायतें करने और मंत्री चंद्र कुमार तक बात पहुंचाने के बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए विवश हो जाएंगे।
जल शक्ति विभाग जवाली के तहत ग्राम पंचायत हरसर के हबाल गांव में गर्मी के बीच पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गांववासी योगराज, अजय मेहरा, साहब सिंह, त्रिलोक चंद, विक्रम सिंह, रीता देवी, श्रेष्ठा देवी, कंचना देवी और सर्वजीत कौर इत्यादि ने कहा कि उनके गांव में पिछले सात दिन से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। वे पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। पीने के अलावा कपड़े धोने, नहाने और पशुओं को पिलाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंत्री चंद्र कुमार को भी समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन पेयजल समस्या हल नहीं हुआ। अब हमें मजबूरन कार्यालय में आना पड़ा है। पेयजल समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा हमें मजबूरन कार्यालय में प्रदर्शन करना होगा। इस बारे जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशासी अभियंता अजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें