फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रणदीप रैहन और रविंद्र चुने प्रखंड फतेहपुर के मंत्री

Wed, 21 May 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजा का तालाब में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की एक विशेष बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता जिन्हें विभि
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक राजा का तालाब में रैहन प्रखंड अध्यक्ष बलजीत डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान प्रखंड रैहन और फतेहपुर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी। सतपाल सिंह को प्रखंड रैहन का उपाध्यक्ष, रणदीप सिंह पठानिया को मंत्री, सुशील सिंह बड़ोतरा को बजरंग दल संयोजक बनाया। वहीं, रवींद्र सिंह बड़ोतरा को प्रखंड फतेहपुर का मंत्री नियुक्त किया। बैठक में जिला मंत्री ममता शर्मा और जिला विशेष संपर्क प्रमुख शाम सुंदर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला मंत्री ममता शर्मा ने नूरपुर में 21 से 30 मई तक आयोजित होने वाले इंद्रप्रस्थ क्षेत्र जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के संदर्भ में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें