फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा से दुकानदार परेशान : संजीव

Sun, 01 Feb 2026 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय की दुर्दशा को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी ने शनिवार को कहा कि मस्जिद गली के मुहाने पर बना शौचालय स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी इस समस्या को उठाया जाता है तो नगर निगम का अमला एक सप्ताह के लिए सफाई और मरम्मत का दिखावटी अभियान चलाता है। मगर फील्ड स्टाफ नियमित रूप से शहर के शौचालयों का निरीक्षण ही नहीं करता है। व्यापार मंडल के अनुसार अस्पताल से लेकर सुभाष चौक तक के पूरे बाजार क्षेत्र में यही एकमात्र सार्वजनिक शौचालय है।
अधिकारियों ने अपने लिए तो आधुनिक शौचालय बनवा लिए हैं, लेकिन टैक्स देने वाले दुकानदारों की सुविधा को नजरअंदाज किया जा रहा है।शौचालय की गंदगी और बदबू के कारण आसपास के दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों का बैठना दूभर हो गया है। संजीव सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम ने समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया तो व्यापारी वर्ग नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें