फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शिवसेना का जल्द होगा विस्तार : नरेश

Thu, 25 Sep 2025 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। शिवसेना हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार संजू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। नरेश कुमार संजू ने कहा कि पार्टी की नीतियों के अनुरूप हिमाचल में शिवसेना का विस्तार जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग पार्टी की अनुमति के बिना अपने आप नियुक्तियां कर रहे हैं, जो पार्टी के नियमों और प्रोटोकॉल के खिलाफ हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि किसी भी पदाधिकारी की नियुक्ति केवल पार्टी सुप्रीमो या राष्ट्रीय सचिव की मंजूरी से ही वैध होती है। प्रदेश अध्यक्ष केवल पार्टी की अनुमति से ही नियुक्तियां कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें