फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गैस सिलिंडर लीक होने से ढाबे में भड़की आग

Thu, 25 Sep 2025 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
गुप्तगंगा के पास ढाबे में लगी आगे से जला सामान। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। गुप्त गंगा क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां संजू नामक व्यक्ति के ढाबे में आग भड़क गई। घटना लगभग डेढ़ बजे की है। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग कांगड़ा को सूचित किया।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम लगभग पांच मिनट में मौके पर पहुंची और तत्पर कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण ढाबे में रखे गैस सिलिंडर की लीकेज थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हालांकि ढाबे के मालिक को करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित रही।
स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर ढाबे के मालिक और कर्मचारी समय पर बाहर नहीं निकलते,तो यह घटना बड़ा हादसा बन सकती थी। उधर, दमकल विभाग कांगड़ा के इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि हमारी टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ी क्षति टली। टीम ने लगभग पांच लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है।

गुप्तगंगा के पास ढाबे में लगी आगे से जला सामान। -स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें