फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शांता अंकल... हमारे स्कूल को सीबीएसई होने से बचा लो

Sat, 02 May 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अंकल जी... हमारा स्कूल सीबीएसई होने से बचा लो, नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। वे सीबीएसई के बजाय प्रदेश शिक्षा बोर्ड के अधीन ही पढ़ाई करना चाहती हैं। पालमपुर कन्या स्कूल की बच्चियों ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के घर पहुंचकर उनसे यह गुहार लगाई है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर के घुग्घर स्कूल में सीबीएसई में मर्ज होने के बाद अभी तक इस स्कूल की छात्राएं दुविधा में हैं। इस स्कूल में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई करने वाली ये छात्राएं अब जमा दो तक की पढ़ाई भी ऐसे ही करना चाहती हैं लेकिन सरकार ने इस स्कूल को सीबीएसई के लिए घुग्घर स्कूल में मर्ज कर दिया है।
शुक्रवार स्कूल की छात्राएं सुबह ही पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के घर पहुंच गईं। शांता कुमार से इन लड़कियों ने भावुक भरी गुहार लगाई कि उनके स्कूल को सीबीएसई के बजाय प्रदेश शिक्षा बोर्ड में यथावत ही रखा जाए। प्रदेश में अन्य जगहों पर भी सरकार ने अपना फैसला वापस लेकर स्कूलों को यथावत रखा गया है। इसी तरह पालमपुर कन्या स्कूल को भी यथावत रखा जाए।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि सीबीएसई की पढ़ाई वे बीच में नहीं कर सकती हैं। इससे उन्हें काफी समस्या आएगी और उनके आने वाले कक्षाओं के परिणामों में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। छात्राओं का यह भी तर्क है कि भले ही इस स्कूल को भी को-एजुकेशन कर दिया जाए, इसकी उन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन इस स्कूल की स्थिति को यथावत रखा जाए।
शांता से मिली छात्राएं इस दौरान काफी भावुक दिखीं। छात्राओं की बात को सुन कर शांता कुमार ने उन्हेें इसे लेकर सरकार व मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें