फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुबई से लौटे शांता, कायाकल्प की गतिविधियों का लिया जायजा

Thu, 12 Mar 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विवेकानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार दुबई से पालमपुर लौट आए हैं। वीरवार को उन्होंने कायाकल्प पहुंच कर संस्थान की गतिविधियों का जायजा लिया और सर्व सुविधाओं से संपन्न निर्माणाधीन नए पंचकर्म विभाग के निर्माण कार्य पर जानकारी जुटाई। उन्होंने स्वास्थ्य साधकों की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका में अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज के पूर्व निदेशक सुरेंद्र गंभीर और उनके दल के सदस्य से एक अनौपचारिक मुलाकात की। उनके साथ संस्कृत साहित्य एवं अद्वैत वेदांत के अध्येता और साहित्यकार डॉ. निष्काम संदेश अग्रवाल ने शांता कुमार को उनके द्वारा इंडोनेशिया की धरती पर वेदांत के चिह्नों की छाप पर जारी एक महत्वपूर्ण शोध पर जानकारी साझा की।
इस दौरान शांता कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की और विदेश में रहकर भारतीय संस्कृति के प्रचार हेतु सुरेंद्र गंभीर और डॉ. निष्काम के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें