धर्मशाला के पुलिस मैदान में अंडर-19 स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में भिडंते हुए कांगड
-पुलिस मैदान धर्मशाला में अंडर-19 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मैच
-आज खेले जाएंगे तीन लीग मुकाबले, दो मई को होंगे सेमीफाइनल मैच
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में शहीद दुर्गामल दल बहादुर फुटबाल एसोसिएशन की जारी अंडर-19 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्कूलों की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया।
सुबह नौ बजे पहला मैच टीसीवी स्कूल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर के बीच खेला गया। इस मैच में शाहपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच हाईलैंड पब्लिक स्कूल और आईएसपीएस तलनू के बीच खेला गया। इसमें तलनू की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत अपने नाम की।
तीसरे मुकाबले में डीपीएस कांगड़ा का सामना अचीवर्स हब स्कूल से हुआ। इस मैच में डीपीएस कांगड़ा ने मजबूत खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत हासिल की। दिन का का चौथा और अंतिम मैच कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर और सेक्रेड हार्ट स्कूल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, आक्रामक खेल और अनुशासन का परिचय दिया जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा देखने को मिला। प्रतियोगिता में शनिवार को तीन लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद दो मई को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच होंगे। फाइनल मुकाबला तीन मई को खेला जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान ने कहा कि 27 अप्रैल से पुलिस मैदान में शहीद दुर्गामल दल बहादुर मेमोरियल फुटबाल गोल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। देशभर से 14 बेहतरीन टीमों के खिलाड़ी तीन मई तक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।