फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21-22 को होगी शहीद मोहन सिंह पटियाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
शहीद,मोहन सिंह पटियाल का फाइल फोटो - फोटो : Kangra
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर उपमंडल के जालग में शहीद एएसआई मोहन सिंह पटियाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन यूथ स्पोर्ट्स क्लब जालग की ओर से 21 व 22 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर क्लब के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश धीमान व अध्यक्ष राकेश पटियाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 अक्तूबर को सुबह 11 बजे उद्यमी सोनू रक्वाल करेंगे। जबकि इसका समापन 22 अक्तूबर को कुलदीप ठाकुर अध्यक्ष राजपूत कल्याण महासभा हिमाचल प्रदेश विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर करेंगे। इस बार यह प्रतियोगिता कोविड-19 के चलते राष्ट्रीय स्तर के बजाय जिला स्तरीय ही होगी। सभी इच्छुक स्थानीय टीमें आमंत्रित हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25,000 व उपविजेता टीम को 21,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट व मैन ऑफ द मैच अलग से दिया जाएगा। टीमें 20 अक्तूबर शाम तीन बजे तक एंट्री करवा सकती हैं। एंट्री के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। यह जानकारी प्रवक्ता दिनेश पटियाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें