फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुश्ती में नौवीं के शगुन ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 10 Sep 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) परागपुर में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलों के शुभारंभ पर उप​स्
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय परागपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के पहले दिन फुटबाल और कुश्ती स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 फुटबाल मुकाबलों में मेजबान छात्र स्कूल परागपुर ने डीपीएस कांगड़ा को मात दी।
विज्ञापन

कुश्ती में परागपुर स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। 33 किग्रा भार वर्ग में नौवीं के छात्र शगुन ने स्वर्ण, 42 किग्रा में आठवीं के काव्या ने रजत तथा 30 किग्रा भार वर्ग में सातवीं के छात्र आराध्या ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
इसके अलावा प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा ने सीआईएस पालमपुर, रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली ने जीएवी कांगड़ा और एसएस रोड की टीम ने साईं एजुकेशन धर्मशाला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ये चारों टीमें वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें