फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शहर की तर्ज पर बनेगी एयरोसिटी, 122.32 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। गगल हवाई अड्डे के आसपास प्रस्तावित एयरोसिटी को विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित एयरोसिटी को सुनियोजित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा के मानसून सत्र में कांगड़ा जिले के धर्मशाला, सुलह और शाहपुर के विधायकों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 122.32 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
जिला प्रशासन ने एयरोसिटी के लिए विभिन्न स्थानों पर करीब 65 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की है। ये भूमि जुगेहड़, भड़ोत, बंडी खास और बंडी खुर्द में चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

इसकी ड्राइंग तैयार कर ली गई है। जल्द ही हवाई अड्डे से जुड़ी सुविधाओं के अलावा व्यावसायिक और अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार करने की योजना है।
गगल हवाई अड्डे के विस्तार को ध्यान में रखते हुए एयरोसिटी को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की तैयारी है। भूमि चिह्नित किए जाने के बाद अब परियोजना से जुड़ी आगामी औपचारिकताओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
एयरोसिटी के विकसित होने से गगल और आसपास के क्षेत्रों में योजनाबद्ध विकास को गति मिलने के साथ पर्यटन, परिवहन और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें