लंबागांव (कांगड़ा)। गंदड़ पंचायत के उमरी गांव के अशोक कुमार ने सात युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। लंबागांव पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि गत दिवस वह पंचरुखी पट्टी से अपने घर उमरी आ रहा था कि गंदड़ चौक पर सात युवकों ने उसका रास्ता रोक उसके साथ मारपीट की व उसका मोटरसाइकिल भी ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सातों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपियों की पहचान कोर चंद, आशीष शर्मा, प्रवीन कुमार, अश्वनी, कुलतार निवासी (जांगल) रविंद्र सिंह, अमीर खान निवासी (सुजानपुर) के रूप में हुई। लंबागांव पुलिस के एएसआई पराक्रम सिंह ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार करके बाइक भी बरामद कर लिया है।