फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जमानाबाद में 27 से सजेगा सात दिवसीय मिंजर मेला

Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। जमानाबाद पंचायत में सात दिवसीय मिंजर मेले के संबंध में मेला कमेटी की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। 27 जुलाई को पूजा-अर्चना और मिंजर बांधने की रस्म के साथ मेले का शुभारंभ होगा। दो अगस्त को शिव मंदिर जमानाबाद में पारंपरिक पूजा के बाद मिंजर जलेब निकाली जाएगी। इसके बाद मनूनी खड्ड में मिंजर विसर्जन के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि मेले में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में कबड्डी, हॉकी, फुटबाल, अंतर पंचायत वॉलीबाल और 500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महिला वर्ग के लिए मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। इस बार भी स्टार नाइट में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। मेला महासचिव विपन पाल ने बताया कि बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें