फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंडोर स्टेडियम के निर्माण और खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण को मिले सात करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। इंदिरा गांधी स्टेडियम में इनडोर स्टेडियम के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को स्टेडियम के निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि जारी कर दी है। वहीं, ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे पर स्थित धार्मिक आस्था के केंद्र खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने पर्यटन विभाग को दो करोड़ की राशि जारी की है। दोनों कार्यों का शिलान्यास जल्द होने वाला है।
विज्ञापन

गत वर्ष बैजनाथ में हुए पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक किशोरी लाल के आग्रह पर इन दोनों कार्यों की घोषणा की थी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में इनडोर स्टेडियम का निर्माण होने पर उपमंडल के खिलाड़ियों को इनडोर खेलों में भाग्य आजमाने की इच्छा पूर्ति होगी। योजना के मुताबिक स्टेडियम में बैडमिंटन, कबड्डी, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, लांग टेनिस, कुश्ती जैसी खेलों के लिए एक छत के नीचे युवाओं को सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के युवाओं की लंबे समय से यह मांग थी कि यहां इस प्रकार के स्टेडियम का निर्माण किया जाए। खीर गंगा घाट धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है और अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार न जाने वाले आसपास के तीन चार विधानसभा के सैकड़ों लोग इसी घाट पर अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करते हैं।
इस घाट को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा सकेगा और मंदिर आने वाले श्रद्धालु घाट पर भी आ सकेंगे। इसके अलावा सावन माह और शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में लोग इस घाट पर दस्तक देते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधाएं देने से और अधिक लोगों को आकर्षित किया जा सकेगा। विधायक किशोरी लाल ने बताया कि दोनों विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कर दिया गया है और जल्द ही दोनों कार्यों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें