फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कुष्ठ रोग से प्रभावित सात मरीजों की सर्जरी की

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में दो और चार फरवरी तक पुनर्निर्माण सर्जरी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान रायपुर की सर्जिकल टीम सेवाएं दे रही है। इसका नेतृत्व वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण कंबले ने किया। शिविर में कुष्ठ रोग से प्रभावित सात मरीजों की सर्जरी की गई। इसके अलावा कुछ मरीजों में ऐसे लक्षण नहीं नजर आए, जिससे उनके ऑपरेशन किए जा सकें। शिविर का उद्देश्य आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधा प्रदान करना और उनके शारीरिक पुनर्वास में मदद करना है। बुधवार को डॉ. कृष्ण की ओर से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में बताया जाएगा। उनका कहना है कि अभी तक लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। प्रेस ब्रीफिंग में कुष्ठ रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। इसमें कुष्ठ रोग के लक्षण, प्रारंभिक संकेत, समय पर पहचान और इलाज के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। धर्मशाला अस्पताल की एमएस डॉ. अनुराधा शर्मा ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण आज भी कई मरीज देर से इलाज के लिए सामने आते हैं, जिससे विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें