वरिष्ठ नागरिक शक्ति चंद राणा से चौकी में पंचायत भवन का उद्घाटन करवाते प्रधान रेखा देवी और सचिव
धीरा (कांगड़ा)। पंचायत चौकी में शुक्रवार को करीब 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन वरिष्ठ नागरिक शक्ति चंद राणा ने जनता को समर्पित किया। लोकार्पण समारोह में पंचायत प्रधान रेखा देवी, सचिव नीरज कमल और पंचायत सदस्यों सरोज कुमारी व अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पंचायत भवन का निर्माण लगभग छह महीने पहले पूरा हो चुका था, लेकिन लंबे समय से किसी नेता द्वारा उद्घाटन न होने से यह अधूरा पड़ा था। पंचायत प्रधान और सदस्यों ने लोगों से विचार-विमर्श कर वरिष्ठ नागरिक शक्ति चंद राणा से भवन का लोकार्पण करवाया। स्थानीय लोगों ने इसे एक नई परंपरा बताते हुए कहा कि जनता के धन से बने भवन का उद्घाटन किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा होना गर्व की बात है। संवाद