फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी हार को देख सरकार टाल रही पंचायत चुनाव : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में अपनी हार को देख कांग्रेस सरकार चुनाव टाल रही है। चुनाव समय पर न होने से यह लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए खतरा है। पंचायतीराज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग अपना काम रहा है लेकिन सरकार इसे डिजास्टर एक्ट कहकर रोक रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कानून व्यवस्था की हालत नाजुक बन चुकी है। प्रदेश में खनन, वन, भूमि और शराब माफिया का राज चल रहा है। पहले चंबा में एक युवक मनोहर के शरीर के टुकड़े कर देना और अब ऊना और बद्दी बरोटीवाला में हुई आपराधिक घटनाओं से पूरा हिमाचल दहल चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की प्रोटेक्शन के चलते खनन माफिया, जमीन माफिया तथा शराब माफिया दनदना रहा है।
मुख्यमंत्री धारा 118 नियम में छूट देकर हिमाचल को ऑन सेल करना चाहते हैं। यह देख प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को देख कर त्रस्त है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां देने वाली प्रदेश सरकार प्रदेश से विदा होनी वाली है। परमार ने कहा कि शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले चार दिसंबर को भाजपा चार दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में विशाल प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर त्रिलोक कपूर, मुल्खराज प्रेमी, विनय शर्मा, घनश्याम शर्मा, रागिनी रुकवाल, प्रभारी राजेश ठाकुर, पंकज जंवाल, राजेश राणू, उपमन्यु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें