शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लंज क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस दौरान उनके साथ समस्त विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने 2.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया और एक करोड़ रुपये इस कार्य के लिए जारी किए हैं। इससे पूर्व उन्होंने वन खंड अधिकारी कार्यालय और आवास का उद्घाटन भी किया। उप मुख्य सचेतक साईं जयंती कार्यक्रम में सत्य श्री सांई का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भवन का शिलान्यास फरवरी 2025 में किया गया था और आज यह बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में टाउन कंट्री प्लानिंग के अंतर्गत जल्द बड़े कार्य किए जाएंगे। संवाद