फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा में टूटे स्ट्रेचर के सहारे मरीजों के रिकॉर्ड की सुरक्षा, व्यवस्था शून्य

Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टांडा अस्पताल में पर्ची काउंटर के पास टूटे स्टेचर की सुरक्षा में रखा मरीजों का मेडिकल रिकार्ड।
विज्ञापन
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कॉलेज में हजारों मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड की सुरक्षा टूटे स्ट्रेचर कर रहे हैं। टांडा अस्पताल परिसर में मेडिकल रिकॉर्ड कबाड़ की तरह पड़ा है। खुले में पड़े मेडिकल रिकॉर्ड को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षा में रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में जगह की कमी होने के कारण पर्ची काउंंटर वाले क्षेत्र को भी मेडिकल रिकॉर्ड से भर दिया गया है। इस वजह से पर्ची बनाने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कत झेलनी पड़ती है। प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज का काफी बड़ा परिसर है, लेकिन मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड को रखने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर और मेडिकल रिकॉर्ड रूम के बाहर फाइलों के सैकड़ों बंडल पड़े हुए हैं। अनदेखी के कारण यहां से किसी भी मरीज का डाटा गुम हो सकता है। वहीं, अगर वहां किसी प्रकार के शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगती है तो इस रिकॉर्ड से अस्पताल परिसर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में मरीजों के रिकॉर्ड को सही सलामत करने के लिए उचित स्थान तक नहीं है। रिकॉर्ड के सामने टूटा स्ट्रेचर सुरक्षा के मद्देनजर पहरा देने के लिए रखा गया है। वहीं, अस्पताल में आने वाले मरीज इसे देख अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। एक तरफ सरकार मेडिकल रिकॉर्ड को डिजिटल करने की बात कर रही है और मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ टांडा में ऐसी व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं है।
विज्ञापन

कोट्स...
टांडा मेडिकल कॉलेज में रोजाना 200 से अधिक मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जाती है। इस वजह से फाइलों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में जगह कम होने के कारण रिकॉर्ड को खुले में रखना पड़ रहा है। अगर अस्पताल परिसर के किसी अन्य भवन में स्थान मिलेगा, तो इस रिकॉर्ड को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक वर्मा, एमएस, टांडा मेडिकल कॉलेज

टांडा अस्पताल में पर्ची काउंटर के पास टूटे स्टेचर की सुरक्षा में रखा मरीजों का मेडिकल रिकार्ड।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें