फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय उद्योग को हरसंभव मदद करेगी सरकार : चंद्र कुमार

Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश टी डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक शनिवार को चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में हुई। बैठक में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि पालमपुर को कांगड़ा चाय के लिए विश्वभर में पहचान मिली है। यहां की चाय में औषधीय गुण हैं और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। उन्होंने चाय उत्पादकों को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि चाय उद्योग की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने आईएचबीटी द्वारा विकसित चाय की नई किस्मों को चाय बागानों में प्रायोगिक रूप से लगाने और तकनीकी सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चाय पर शोध कर रहे संस्थान चाय उत्पादन के उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई वैरायटी बदलते जलवायु परिदृश्य में बेहतर उत्पाद देगी। सहकारिता विभाग को निर्देश दिए गए कि वे चाय उत्पादकों की सहकारी समितियों को सुदृढ़ करें।
विज्ञापन

चाय उत्पादकों की मांग पर कृषि मंत्री ने कहा कि चाय पर लगने वाली मार्केटिंग फीस को हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। विधायक आशीष बुटेल ने मंत्री को पालमपुर क्षेत्र में चाय उद्योग से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

बैठक में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन कुमार, निदेशक कृषि कुमद सिंह, आईएचबीटी निदेशक सुदेश यादव व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें