फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसडीएम ने सम्मानित कीं पालमपुर की होनहार छात्राएं

Fri, 06 Jun 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में सम्मानित होने वाले बच्चो के साथ एसडीएम, डीएसपी व रितु जम्वाल व अन्य। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पालमपुर की चार छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपमंडल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वीरवार को एसडीएम पालमपुर ने इन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे। एसडीएम नेत्रा मेती ने छात्राओं की इस सफलता को उनकी मेहनत, विद्यालयों की गुणवत्ता और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रितु जमवाल और छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें