फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जर्जर भवन में जान जोखिम में डाल ड्यूटी दे रहे डॉक्टर

Fri, 06 Jun 2025 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
रैहन वेटनरी अस्पताल खस्ताहालत भवन  स्त्रोत।     संवाद
विज्ञापन
मरम्मत न होने खंडहर में तबदील होने लगा रैहन पशु चिकित्सालय
विज्ञापन

जर्जर भवन में न शौचालय की सुविधा, पेड़ भी बने भवन के लिए खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। रैहन पशु चिकित्सालय भवन मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। लेकिन पशुपालन विभाग की अनदेखी के चलते यहां कार्यरत चिकित्सकों-स्टाफ को जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी निभानी पड़ रही है। अस्पताल भवन की छत काफी जर्जर हो चुकी है, जो किसी भी समय तेज हवा अथवा तूफान में गिर सकती है। बरसात के दौरान छत से पानी टपकता है, दीवारों पर सीलन फैल चुकी है और कई जगहों पर सीमेंट तक उखड़ चुका है।
वहीं, अस्पताल परिसर में बने चिकित्सकों के आवास भी अब रहने लायक नहीं बचे हैं। दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, छत टपकती है और सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। अस्पताल के परिसर में खंडे सफेदे के पेड़ भी अस्पताल की इमारत के लिए खतरा बन चुके हैं। अगर ये पेड़ गिरते हैं तो भवन के साथ ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने वन विभाग को इस बारे कई बार सूचित किया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अस्पताल में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं है। इससे चिकित्सकों, स्टाफ और इलाज के लिए आने वाले पशुपालकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इस बारे पशु चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. शालिनी ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है। वहीं, सफेदे के पेड़ कटवाने के लिए भी डीएफओ को लिखा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


कोट्स...
- रैहन वेटरनरी अस्पताल का भवन खस्ताहाल होने का मामला उनके ध्यान में है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, भवन की मरम्मत कर दी जाएगी। शौचालय निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू की गई है। - सीमा गुलेरिया, जिला उपनिदेशक पशु पालन विभाग कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें