फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम रत्न धन पाओ पर विद्यार्थियों का धमाल

Thu, 04 Feb 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़ में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें एसएमसी प्रधान रामधन व पंचायत प्रधान अश्विनी कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि रामधन व अश्विनी कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी शुरुआत प्रीति एंड पार्टी ने सरस्वती वंदना से की।
विज्ञापन


अमीषा एंड पार्टी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गाने ..धरती सुनहरी अंबर नीला, साक्षी ने हिंदी गाने घाघरा, मनप्रीत एंड पार्टी ने हिंदी गाने ..दीवानी मस्तानी, श्वेता ने प्रेम रत्न धन पाओ, शबनम एंड पार्टी ने फुलकारी, स्मृति एंड पार्टी ने छोटा बच्चा जान के हमको न धमकाना रे, पर डांस प्रस्तुत किया।

अंत में साक्षी एंड पार्टी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गाने यहां कदम-कदम पर धरती बदले रंग.. पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोह लिया। प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से मुख्यातिथि सहित दर्शकों को अवगत करवाया। मुख्यातिथि रामधन और अश्विनी कुमार ने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल यशपाल सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह सहित शाल और टोपी भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व प्रधान रीना देवी, पूर्व प्रधान साधू राम, उपप्रधान राजिंद्र सिंह, बीडीसी प्रवीण कुमार, खेम राज, राजीव पठानिया, जोगिंद्र सिंह, शिवदेव सिंह, शिव कुमार, राजीव धीमान, विनोद मनकोटिया, कुशल कुमारी, मनजीत कौर, राधे शाम सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें