खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के वाहे दा पट्ट होली मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान फाइनल मुकाबले में संधोल की टीम ने पाहड़ा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर मुख्यातिथि आयुष एवं युवा खेल मंत्री मंत्री यादविंद्र गोमा ने टीमों को पुरस्कृत किया।
गोमा ने कहा कि मेले औश्र पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर हैं और इन्हें संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। मंत्री ने विधायक निधि से टूर्नामेंट कमेटी को 11 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर होली मेला कमेटी की ओर से बाल कलाकारों ने झांकियां निकाल कर सबका मनोरंजन किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण व्यास ने बताया कि बड़ी माता की झांकी बुधवार निकाली जाएगी और होलिका दहन होगा। इस अवसर पर वाॅलीबाल टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष राजीव भंगालिया, अजय धीमान, विनोद कुमार, खंड विकास अधिकारी सिकंदर और मुख्य अध्यापक बलविंदर कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।