चामुंडा (कांगड़ा)। होलिका दहन को लेकर चामुंडा मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित ओम व्यास ने श्रद्धालुओं को शुभ मुहूर्त का ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चंद्र ग्रहण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष होलिका दहन का शुभ समय 3 मार्च शाम 4 बजे से पहले रहेगा। सभी लोग निर्धारित समय के भीतर विधि-विधान से पूजन करें। पंडित व्यास ने बताया कि शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोग पूजा के दौरान भगवान विष्णु और भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें और परिवार की खुशहाली की कामना करें। संवाद