फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा सर्वेपरि है : नदी-नालों और झरनों के पास गए पर्यटकों को पुलिस ने हटाया

Tue, 30 Jun 2026 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भागसूनाग वाटरफाल के पास पर्यटकों को सचेत करता पुलिसकर्मी। -स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
धर्मशाला। आगामी मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए मैक्लोडगंज पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष गश्त अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को थाना प्रभारी मैक्लोडगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रसिद्ध गलू वाटरफाल, भागसूनाग वाटरफाल और त्रियूंड ट्रैक का मौका निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर के घोषणाएं कर नदी-नालों और झरनों के बिल्कुल किनारे बैठे बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। पुलिस ने पर्यटकों को मानसून के दौरान अचानक आने वाली बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और जलस्तर बढ़ने के खतरों के प्रति जागरूक किया। साथ ही हिदायत दी कि वे किसी भी नदी, नाले या झरने के नजदीक न जाएं।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि इस अभियान के दौरान पर्यटकों से विशेष अपील की गई है कि वे मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक रूप से जल स्रोतों के आसपास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसके अलावा, त्रियूंड ट्रैक पर जाने वाले ट्रैकरों को भी मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करने और पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें