फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीएससी में धर्मशाला कॉलेज की रूचिका प्रदेशभर में प्रथम

विज्ञापन
रुचिका
विज्ञापन
धर्मशाला। डिग्री कॉलेज धर्मशाला में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा रूचिका ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, शिक्षकों और कॉलेज का नाम रोशन किया है। चंबा के सिहुंता की रहने वाली रूचिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

रूचिका ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने नियमितता बनाए रखी और अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। रूचिका ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की परीक्षा उत्तीर्ण करना है। वह भविष्य में एचएएस अधिकारी बनकर प्रदेश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।
उनका मानना है कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कड़ी मेहनत और लगन ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें